23-11-2025 • मध्यप्रदेश - निर्यात क्षेत्र में अब तक का सर्वोच्च निर्यात 66,218 करोड़ रु. दर्ज     • कटनी जिले के कैमोर में हुई घटना पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की    • साइबर अपराध से बचाव के लिए सबसे बड़ा हथियार जागरूकता-मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस,गायक जुबिन नौटियाल, हंसराज रघुवंशी और स्नेहा शंकर देंगे प्रस्तुतियां    • मैं आदिवासी भाई-बहनों के साथ कभी भी अन्याय नहीं होने दूंगा-शिवराज सिंह चौहान    • जबलपुर में 2 महाविद्यालयों के नवीन शैक्षणिक भवन का लोकार्पण    • म.प्र. में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और करें अपना उद्योग स्थापित-मोहन यादव    • छिंदवाड़ा प्रकरण में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी निलम्बित,कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन    • स्वदेशी चिप निर्माण और पैकेजिंग क्षमताओं के लिएआईआईटी भुवनेश्वर में ‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी     • विशेष ग्राम सभाओं ने 4 हजार से ज्यादा विलेज एक्शन प्लान का अनुमोदन    


09 Sep, 2025

हॉकी एशिया कप में भारत की जीत में रोल निभाने वाले विवेक सागर सम्मानित

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर को सम्मानित किया। विवेक सागर ने हाल ही में राजगीर (बिहार) में आयोजित हॉकी एशिया कप-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई, साथ ही पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल कौशल और नेतृत्व क्षमता का परिचय भी दिया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विवेक सागर जैसे खिलाड़ियों के कारण मध्यप्रदेश की खेल पहचान पूरे देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा कि राजगीर में आयोजित फाइनल मुकाबले सहित पूरे टूर्नामेंट में विवेक सागर का प्रदर्शन सर्वोच्च रहा। उन्होंने अपने जज्बे और संघर्ष से भारत को गौरवान्वित किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश की धरती से ऐसे सितारे निकल रहे हैं, जो पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजगीर में खेले गए एशिया कप-2025 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से पराजित कर चौथी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने आगामी हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर को सम्मानित किया। विवेक सागर ने हाल ही में राजगीर (बिहार) में आयोजित हॉकी एशिया कप-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई, साथ ही पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल कौशल और नेतृत्व क्षमता का परिचय भी दिया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विवेक सागर जैसे खिलाड़ियों के कारण मध्यप्रदेश की खेल पहचान पूरे देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा कि राजगीर में आयोजित फाइनल मुकाबले सहित पूरे टूर्नामेंट में विवेक सागर का प्रदर्शन सर्वोच्च रहा। उन्होंने अपने जज्बे और संघर्ष से भारत को गौरवान्वित किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश की धरती से ऐसे सितारे निकल रहे हैं, जो पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राजगीर में खेले गए एशिया कप-2025 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से पराजित कर चौथी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने आगामी हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

मंत्री सारंग ने भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर कप्तान, कोच और सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी की विजय का यह क्रम आगे भी अविराम जारी रहेगा और भारतीय हॉकी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।