09-10-2025 • जबलपुर में 2 महाविद्यालयों के नवीन शैक्षणिक भवन का लोकार्पण    • म.प्र. में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और करें अपना उद्योग स्थापित-मोहन यादव    • छिंदवाड़ा प्रकरण में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी निलम्बित,कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन    • स्वदेशी चिप निर्माण और पैकेजिंग क्षमताओं के लिएआईआईटी भुवनेश्वर में ‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी     • विशेष ग्राम सभाओं ने 4 हजार से ज्यादा विलेज एक्शन प्लान का अनुमोदन    • गुवाहाटी में इंटरएक्टिव सत्र 5 अक्टूबर को, निवेशक मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों से होंगे रूबरू    • कोल्ड्रिफ कफ सिरप पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित,छापामारी कर अमानक दवा जप्त करने के निर्देश    • विचारपुर ‘मिनी ब्राज़ील’ के खिलाड़ी पहुँचे जर्मनी,विश्वस्तरीय क्लब में शुरू किया फुटबॉल प्रशिक्षण    • मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर में किया शस्त्र पूजन    • खण्डवा और उज्जैन जिले में घटित अलग-अलग हादसे, ग्यारह की गई जान     


08 May, 2025

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 का आयोजन 04 से 15 मई 2025 तक बिहार के विभिन्न शहरों – पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का 229 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमें 176 खिलाड़ी और 53 सहयोगी स्टॉफ शामिल हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने गुरूवार को भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 4 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। अब तक प्रदेश के खिलाड़ी कुल 18 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) अर्जित कर चुके हैं, जिससे मध्यप्रदेश ने मैडल टैली में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। मलखंभ (पोल मलखंब - व्यक्तिगत बालिका वर्ग): भोपाल की सिद्धि गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। गतका (सोट्टी - व्यक्तिगत बालिका वर्ग): अर्शप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। शूटिंग (25 मीटर पिस्टल रैपिड फायर - व्यक्तिगत बालक वर्ग): सूरज शर्मा ने रजत पदक जबकि साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जिससे शूटिंग में मध्यप्रदेश का दबदबा बना रहा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 का आयोजन 04 से 15 मई 2025 तक बिहार के विभिन्न शहरों – पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का 229 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमें 176 खिलाड़ी और 53 सहयोगी स्टॉफ शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने गुरूवार को भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 4 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। अब तक प्रदेश के खिलाड़ी कुल 18 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) अर्जित कर चुके हैं, जिससे मध्यप्रदेश ने मैडल टैली में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है।

मलखम्भ में 9 में 7 स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश के नाम

मलखंभ खिलाडियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मलखंभ में कुल 9 स्वर्ण पदक दव पर थे, मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 9 में 7 स्वर्ण अपने नाम किये, प्रतियोगिता में 2 रजत और 1 कंस्य पदक भी मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आर्जित किया| प्रतियोगिता में कुल 10 पदक मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने जीते| मध्य प्रदेश बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बना, मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 5 पदक आर्जित किये, बालिका वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने 3 स्वर्ण पदक आर्जित किये, जो एक रिकॉर्ड है। आज मलखंभ की प्रतियोगिताएं समाप्त हो गयी है।

पदक विजेता खिलाडि़यों का विस्तृत विवरण

  • बालिका टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

(सिद्धि गुप्ता, माहि राठौर, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया)

  • बालक टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

(देवेन्द्र पाटीदार, यतिन कोरि, युवराज राव घाडगे, नीरज कछावा, जयंत राठौर, दक्ष कन्हार)

  • आल राउंड मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  - स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), रजत पदक(यतिन कोरि)

  • आल राउंड विमेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  - स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)

  • पोल मलखंभ बालिका – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)

  • हैंगिंग मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक(देवेन्द्र पाटीदार)

  • पोल मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), कांस्य पदक(यतिन कोरि)

  • रोप मलखंभ बालक – रजत पदक (देवेन्द्र पाटीदार)