23-11-2025 • मध्यप्रदेश - निर्यात क्षेत्र में अब तक का सर्वोच्च निर्यात 66,218 करोड़ रु. दर्ज     • कटनी जिले के कैमोर में हुई घटना पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की    • साइबर अपराध से बचाव के लिए सबसे बड़ा हथियार जागरूकता-मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस,गायक जुबिन नौटियाल, हंसराज रघुवंशी और स्नेहा शंकर देंगे प्रस्तुतियां    • मैं आदिवासी भाई-बहनों के साथ कभी भी अन्याय नहीं होने दूंगा-शिवराज सिंह चौहान    • जबलपुर में 2 महाविद्यालयों के नवीन शैक्षणिक भवन का लोकार्पण    • म.प्र. में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और करें अपना उद्योग स्थापित-मोहन यादव    • छिंदवाड़ा प्रकरण में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी निलम्बित,कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन    • स्वदेशी चिप निर्माण और पैकेजिंग क्षमताओं के लिएआईआईटी भुवनेश्वर में ‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी     • विशेष ग्राम सभाओं ने 4 हजार से ज्यादा विलेज एक्शन प्लान का अनुमोदन    


05 Apr, 2025

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ, एक और सम्मान, 'श्रीलंका मित्र विभूषण'

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया। आभार व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरी मित्रता और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया। आभार व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरी मित्रता और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

एक्स पर पोस्ट में  प्रधानमंत्री ने लिखा:

“आज राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह सम्मान सिर्फ़ मेरा नहीं है - यह भारत के 1.4 बिलियन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरी दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। मैं इस सम्मान के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति, सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

https://x.com/narendramodi/status/1908427629713142066?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1908427629713142066%7Ctwgr%5E37d26986af83d9259a463f180491675de05e5a39%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleaseIframePage.aspx%3FPRID%3D2119217RegID%3D3LID%3D2

मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "श्रीलंका मित्र विभूषण" से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्रीमोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है।

"श्रीलंका मित्र विभूषण" सम्मान श्रीलंका सरकार द्वारा उन विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो। यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है